आज दूल्हा बने हैं भोले बाबा गौरा मैया बिहाने चले हैं ।

आज दूल्हा बने हैं भोले बाबा गौरा मैया बिहाने चले हैं ।

चले हैं —–!
उनके माथे पे चन्दा बिराजे।
भोला गंगा बहाते चले हैं ।।

उनके कानों में कुंडल बिराजे।
भोला बिच्छू लहराते चले हैं।।

उनके गले में हरवा बिराजे।
भोला सर्प लहराते चले हैं।।

उनके हाथों में त्रिशूल बिराजे।
भोला डमरू बजाते चले हैं।।

उनके पैरों में खडउ बिराजे।
भोला छाल चलाते चले हैं।।

Leave a Comment